- Hindi News
- शक्कर के भाव 25 रु. प्रति क्विंटल और घटे
शक्कर के भाव 25 रु. प्रति क्विंटल और घटे
ग्राहकीकमजोर होने से शक्कर की कीमतों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। महाराष्ट्र शुगर मिलों के टेंडरों में शक्कर के भाव 25 रुपए प्रति क्विंटल और टूट गए। ज्ञात हो कि पिछले बीस दिन में शक्कर की कीमतें करीब 225 रुपए प्रति क्विंटल तक नीचे चुकी हैं। समर्थन पाकर स्थानीय बाजार में भी शक्कर और सस्ती हो गई। जानकारों के अनुसार घरेलू बाजार में आयातित रिफाइंड शुगर टैक्स सहित करीब 2650 रुपए प्रति क्विंटल के पड़ते में है। घरेलू शुगर मिलों की शक्कर महंगी है। परिणामस्वरूप दहशत में भाव लगातार नीचे आते जा रहे हैं।
शुगर मिलों के टेंडर
महाराष्ट्र शुगर मिलों के टेंडरों में अकलूज एस कट्टे 2852 जूट कट्टे 2860 एसएस जूट कट्टे 2854 बोरा 2867 एम 3017 माडा एस 2873 एम 2965 रेना एस 2908 एसएस 2928 एम 3013 मंजरा एस 2920 से 28 एसएस 2950 से 58 एम 3033 कुकड़ी एस 2860 से 70 एसएस 2885 से 90 एम 3000 घोड़गंगा एस 2870 एम 2945 अंबालिका एस 2860 एम 2950 रायत्रा एस वन 2948 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।