- Hindi News
- कबाड़ में आया था बम, डरा तो सड़क पर छोड़ दिया
कबाड़ में आया था बम, डरा तो सड़क पर छोड़ दिया
ग्वालियर| पड़ावक्षेत्र के लोको तानसेन रोड पर रविवार को बरामद बम कबाड़ में आया था। तानसेन रोड पर सड़क किनारे बम छोड़ने के आरोपी कबाड़ी ने बताया कि वह डर गया था इसलिए बम को सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस ने कबाड़ कारोबारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। एएसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि कबाड़ कारोबारी मुन्ना खां ने सोमवार को सुबह पुलिस पूछताछ में बम कबाड़ में मिलने की बात कुबूल कर ली। उसने बताया कि शनिवार को कबाड़ अलग-अलग करते हुए उसे बम दिखा था। मुन्ना खां ने बताया कि यह बम उसके पास मुरार बड़ागांव की और से आए कबाड़ी के ठेले में आया था। यह ठेला कौन लेकर आया था यह उसे जानकारी नहीं है।