पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्ध को पीटा, पुलिस आई तो कलाई काटने लगा

वृद्ध को पीटा, पुलिस आई तो कलाई काटने लगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवालीइलाके के बालाबाई के बाजार में एक वृद्ध के साथ पड़ोसी युवक ने मारपीट कर दी। यह युवक नशे का आदी बताया गया है। वृद्ध की रिपोर्ट पर पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो वह अपने घर के कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश करने लगा। बाद में उसने अपनी कलाई काटने की भी कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी एसके चतुर्वेदी ने बताया कि बालाबाई का बाजार में चंदूमल जैन (60) के साथ पड़ोसी आदित्य पाराशर ने शराब के लिए रुपए देने पर मारपीट कर दी। आदित्य पेशे से वकील बताया गया है। चंदूमल जैन की रिपोर्ट पर पुलिस जब आदित्य को पकड़ने पहुंची तो उसने वह अपने कमरे में बंद होकर खुदकुशी की धमकी देने लगा। फिर पुलिस ने छिपकर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान उसने कलाई काटने की कोशिश की। आदित्य नशे का आदी बाताया गया है और उसके खिलाफ उसकी प|ी भी पूर्व में मारपीट का प्रकरण दर्ज करा चुकी है। अारोपी के खिलाफ अन्य प्रकरण भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आत्महत्या का प्रयास करने का आरोपी।