पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए सिरे से बनेगा न्यू टाउनशिप का प्रोजेक्ट

नए सिरे से बनेगा न्यू टाउनशिप का प्रोजेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कईसाल पुरानी थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना पर सोमवार को भोपाल में फिर बैठक हुई। आला अफसरों की मौजूदगी में हुई इस बैठक में योजना के तहत थाटीपुर के न्यू टाउनशिप प्रोजेक्ट पर फिर नए सिरे से काम का निर्णय लिया गया है।

नगरीय प्रशासन तथा नगर एवं ग्राम निवेश के प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा की अध्यक्षता में गृह निर्माण मंडल के प्रबंध निदेशक नीतेश व्यास कलेक्टर पी नरहरि अन्य अधिकारियों की बैठक में प्रोजेक्ट को नए सिरे से तैयार करने पर सहमति बनी। नया प्रोजेक्ट वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार होगा और इसे गृह निर्माण मंडल ही अमली जामा पहनाएगा। मंडल ही अब प्रोजेक्ट के लिए नया कंसल्टेंट का नाम तय करेगा। कुल 73 एकड़ क्षेत्र का यह प्रोजेक्ट थाटीपुर क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसमें से 23 एकड़ जमीन पर सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए 1100 क्वार्टर बनाए जाएंगे, बाकी 50 एकड़ जमीन पर व्यावसायिक आवासीय परिसर का निर्माण होगा।

कई प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा

भोपालमें हुई इस बैठक में स्मार्ट सिटी के तहत तैयार किए गए दस से ज्यादा प्रोजेक्ट पर भी बात हुई। प्रमुख सचिव श्री मिश्रा ने अलग-अलग विभागों के विकास संबंधी प्रोजेक्ट की सराहना की। कलेक्टर पी नरहरि ने बताया कि शहर से जुड़े इन सभी प्रोजेक्ट पर बहुत जल्द मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय श्रम इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच चर्चा होगी।