पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीजीएम ने किया विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण

सीजीएम ने किया विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीजीएम ने किया विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण

ग्वालियर| इंजीनियर्सडे के अवसर पर रोशनी घर स्थित स्काडा सेंटर में सोमवार को बिजली कंपनी के ग्वालियर रीजन के सीजीएम वीरेंद्र गुप्ता ने इंजीनियर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सीजीएम श्री गुप्ता ने कहा कि इंजीनियर्स के लिए विश्वेश्वरैया महान आदर्श हैं,हम सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस दौरान मप्र विद्युत मंडल अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संघ के क्षेत्रीय सचिव राकेश खरे, जीएम अरुण शर्मा, डीजीएम दिनेश सुखीजा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

एलआईसीमें हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ

ग्वालियर| हिंदीदिवस के उपलक्ष्य में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ भारतीय जीवन बीमा निगम के सिटी सेंटर स्थित मंडल कार्यालय जीवन प्रकाश में किया गया। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सतपाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर आरएस खटीक, विजय काटकर, केके उपरेती, डीसी सिंह, नीरा आपटे आदि मौजूद थे। वहीं प्रधान महालेखाकार प्रथम, महालेखाकार द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी सप्ताह का शुभारंभ प्रधान महालेखाकर प्रथम रुद्रा साहा, महालेखाकार द्वितीय एस सुनील राज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसपी अवस्थी, एके मिश्रा, रमाकांत गौतम, जेडी जैन, कमलेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

विश्वकर्माजयंती पर निकलेगी ऑटो वाहन रैली

ग्वालियर| ऑटोरिक्शा चालक संघ के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को दोपहर 1 बजे ऑटो वाहन रैली 7 नंबर चौराहा मुरार, हजीरा चौराहा, बहोड़ापुर और गोल पहाड़िया से निकाली जाएगी। ऑटो वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई डॉ. भगवत सहाय सभागार में समाप्त होगी। रैली को सफल बनाने की अपील महावीर सिंह किरार, अरविंद मिश्रा, उमाशंकर चौरसिया, दिनेश तिवारी, संजीव भदौरिया, अशोक शुक्ला, अजय गौतम, अरविंद तिवारी आदि ने की है।

एसआईकी गाड़ी से टक्कर के बाद कार के कांच तोड़े

ग्वालियर| इंदौरक्राइम ब्रांच के एसआई की पड़ाव थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की बाइक से टक्कर हो गई। युवक अपनी प|ी के साथ जा रहा था। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते युवक ने सब इंस्पेक्टर की कार का कांच