पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम के उपायुक्त पर अपमानित करने का आरोप

निगम के उपायुक्त पर अपमानित करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम के बाबू ने उपायुक्त पर जातिगत अपमानित करने का आरोप लगाया है। पीडि़त बाबू ने इसकी शिकायत कलेक्टर, निगमायुक्त और एसपी से की है। बाबू का कहना है कि निगम में उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव ने विभागीय दस्तावेज पर अभद्र टीप उनके खिलाफ लिखी और शिकायत करने पर जातिगत अपमानित किया। बाबू ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नगर निगम के जनकल्याण विभाग में पदस्थ बाबू राजेंद्र दादोरिया ने अपनी शिकायत में बताया कि पेंशन पोर्टल के कार्य को लेकर एक विभागीय दस्तावेज उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव ने टीप लगाई। इस टीप में राजेंद्र दादोरिया के नाम से अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। इस बारे में जब राजेंद्र ने प्रदीप श्रीवास्तव से कारण पूछा तो उन्होंने जातिगत अपमानित करते हुए नौकरी से निकलवाने की धमकी दी धक्का देकर निकाल दिया।

कार्रवाई की जाएगी

^बाबूसे अभद्रता जातिगत अपमान किया गया है तो संबंधित अधिकारी पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मैं पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई करुंगा। अजयगुप्ता, आयुक्त,नगर निगम

ऐसाहुआ है,जानकारी नहीं

^राजेंद्रदादोरिया को मेरे द्वारा अपमानित किए जाने का मुझे नहीं पता है। जनता अपने काम को लेकर आक्रोशित होती है,ऐसा रोज होता है। मेरी जानकारी में नहीं है। प्रदीपश्रीवास्तव, उपायुक्त,नगर निगम