- Hindi News
- झांसी राेड पर स्कूल परिसर में वाहन जलाया
झांसी राेड पर स्कूल परिसर में वाहन जलाया
ग्वालियर| झांसीरोड क्षेत्र स्थित एसएलआर प्लेटिनम पब्लिक स्कूल में रविवार रात अज्ञात लोगों ने स्कूल के वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। झांसी रोड थाना पुलिस के मुताबिक स्कूल में खड़े एक स्कूल वाहन में आग लगाई है। स्कूल संचालक के मुताबिक फीस को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था,आशंका है कि उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है।