पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लास मिस की तो ऑनलाइन वर्क

क्लास मिस की तो ऑनलाइन वर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदिआपका बेटा या बेटी किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पाते हैं, तो अब ऑनलाइन होमवर्क से लेकर स्कूल में उस दिन क्या पढ़ाया गया, इसकी डिटेल उन्हें अब ऑनलाइन पर मिल सकेगी। इसके लिए शहर के सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) संबंधित स्कूलों ने ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। इसके माध्यम से पैरेंट्स भी बच्चे का होमवर्क और स्कूल शेड्यूल के बारे में भी जानकारी ले सकेंगे। इससे पैरेंट्स को अपने बच्चों की पढ़ाई बारे में अपडेट रहने के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं पड़ेंगी।

ऑनलाइनहोगी सारी डिटेल

स्कूलकी ओर से एजुकेशन से जुड़ी लगभग सभी बातों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसमें होमवर्क, स्टूडेंट्स का रेगुलर प्रोग्रेस रिपोर्ट और कई बातों को शामिल किया गया है। इस सिस्टम को यूज करने के लिए पैरेंट्स को स्कूल की ओर से एक लॉगइन आईडी दी जाएगी। इससे एक्सेस कर उन्हें सभी जानकारियां मिल जाएंगी। ऑनलाइन होमवर्क में स्कूल सभी क्लासेस के डेली होमवर्क, प्रोजेक्ट को ऑनलाइन करेगा, जिससे पैरेंट्स को होमवर्क को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं होगा। साथ ही बच्चे भी पैरेंट्स से यह भी बहाना नहीं बना सकेेंगे कि उनकी डायरी अभी स्कूल में जमा है या फिर गुम हो गई है।

5

4

3

2

1

कम्प्यूटर-स्मार्ट फोन पर देख सकते हैं अपडेट

स्कूल में सभी क्लास के होमवर्क को देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाता है। स्कूल की ओर से सभी पैरेंट्स को लागइन आईडी दिया गया है। इससे पैरेंट्स भी होमवर्क एक्टिविटी को देख सकते हैं। अब इस सविधा को स्मार्ट फोन को भी जोड़ा है।

मास्टर काॅपी करती है प्रॉब्लम सॉल्व

किसी भी क्लास में स्टूडेंट्स की अनुपस्थिति में उसे दूसरे दिन मास्टर कापी से होम वर्क से पूरा कराने की सविधा है। इसी क्रम में अब स्टूडेंट की अनुपस्थिति की क्या वजह है इसके लिए पैरेंट्स से कांटेक्ट किया जाता है। साथ ही ऑनलाइन की सुविधा भी जल्द शुरू की जाएगी।

टीचर से डायरेक्ट करते हैं बात

होमवर्क के लिए पैरेंट्स डायरेक्ट टीचर से फोन पर बात कर सकते हैं। इससे जो बच्चा किसी कारण स्कूल नहीं जाता है, उसे फोन पर ही क्लास एक्टिविटी की जानकारी मिल जाती है। इसके साथ ही पैरेंट्स डायरेक्ट टीचर से अपने बच्चे की परफॉर्मेंस पर चर्चा कर सकते हैं।

ऑन लाइन मिलेंगे वीडियो लेक्चर

स्कूल प्रिंसिपल राजेश्वरी सावंत का कहना है कि पैरेंट्