एक्जीबिशन में दिखेगा शहर का वैभव
अचलेश्वरमंदिर के पास से थीम रोड किस प्रकार की दिखाई देती है, ग्वालियर फोर्ट से शहर का व्यू कैसा दिखता है और थीम रोड के फोटो प्वाइंट की क्या खासियत है। एेसे ही शहर के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस के साथ खुबसूरत स्थान को शहरवासी अब एक्जीबिशन में देख सकेंगे। यह एक्जीबिशन तानसेन कला वीथिका में पांच अक्टूबर से शुरू होगी। इस एक्जीबिशन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें उन पेटिंग और चित्रों को शामिल किया जाएगा, जो कि स्पॉट डेमोंस्ट्रेशन में तैयार होगी। एक्जीबिशन में चित्रकार गजेंद्र शंखवार के चित्रों की पेंटिंग लगाई जाएगी। दो दिवसीय एक्जीबिशन सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक रहेगी।
एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी की ओर से 24 सितंबर को महाराज बाड़ा और एक अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे थीम रोड स्थित फोटो प्वाइंट में ऑन स्पॉट डेमोस्ट्रेशन होगा।
upcoming exhibition
अचलेश्वर मंदिर के पास ऑन स्पॉट पेंटिंग बनाते गजेंद्र। फोटो: भास्कर