एमपी टूरिज्म कराएगा फ्री काेर्स
युवाओंको रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए एमपी टूरिज्म की ओर से छह सप्ताह का कोर्स शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स के अंतर्गत प्रदेशभर के 19 शहरों का चयन किया गया है। इन सभी शहरों में डिपार्टमेंट छह सप्ताह का फ्री काेर्स शुरू करेगा। इन काेर्स में शामिल होने के लिए आवेदक की न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही प्रतिभागी की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होना जरूरी है। इन कोर्स का उददेश्य युवाओं को मार्केट की डिमांड के मुताबिक तैयार करना है।
ऐसेकर सकते हैं आवेदन
इसकाेर्स में शामिल होने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। आवेदक प्रशिक्षण स्थल और आवेदन पत्र के प्रारूप को www,mpstdc.com से डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण कोर्स की शुरुआत एक अक्टूबर से होगी।
फैकल्टीकी भी होगी भर्ती
इसकोर्स के संचालन के लिए टूरिज्म डिपार्टमेंट गेस्ट फैकल्टी की भी भर्ती करेगा। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट में डिग्री या फिर डिप्लोमा कोर्स किए हुए होना चाहिए। इसके आवेदन 25 सितंबर तक भेजना होंगे।
इनशहरों में चलेगा कोर्स
टूरिज्ममिनिस्ट्री द्वारा शुरू की गई इस स्कीम में फिलहाल ग्वालियर, भोपाल, शिवपुरी, सतना, जबलपुर, सांची, कटनी, पेंच, बांधवगढ़, उज्जैन, खजुराहो, चित्रकूट, महेश्वर, मांडू आदि टूरिस्ट प्लेस को शामिल किया गया है।
new course