सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
फेडरेशनऑफ ऑब्सट्रेटिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष डॉ. राेजा ओल्याई द्वारा बांझपन पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री होप नासिक में हुए अधिवेशन में रिलीज हो गई है।। फोग्सी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुचित्रा पंडित और महाराष्ट्र की सार्वजनिक आरोग्य विभाग की मुख्य सचिव सुजाता सैनिक ने सीडी रिलीज की। डॉ. रोजा ओल्याई ने बताया कि इस फिल्म में बांझपन के हर पहलू को सहज और सरल तरीके से समझाया गया है। इसमें बताया गया है कि बांझपन के लिए केवल महिलाएं ही जिम्मेदार नहीं होती। 30 प्रतिशत पुरुष भी इसके लिए जिम्मेदार होते है। फिल्म में बांझपन के उपचार के विकल्प के बारे में भी बताया गया है। डाक्यूमेंट्री रिलीज के अवसर पर डॉ. ओल्याई ने कहा कि हमारे देश में शादी के पहले काउंसिलिंग की परंपरा नहीं है। जबकि यह जरूरी है।
नासिक में हुए अधिवेशन को संबोधित करती डॉ. ओल्याई।
city brief
डॉ. ओल्याई की बांझपन पर डाक्यूमेंट्री रिलीज