- Hindi News
- एक्सीडेंट में गाय की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम
एक्सीडेंट में गाय की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम
ग्वालियर| गोलाका मंदिर चौराहे पर सोमवार की शाम को सड़क हादसे में एक गाय की मौत हो गई। इससे नाराज क्षेत्रवासियों ने ट्रैफिक जाम कर दिया। ट्रैफिक जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद यहां ट्रैफिक शुरू हो सका।