भाजयुमो की संभागीय बैठक कल
ग्वालियर| भाजयुमोकी ग्वालियर-चंबल संभाग की बैठक बुधवार दोपहर 12 बजे से कैंसर हॉस्पिटल के सभागार में हाेगी। इसमें सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा होगी। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद भदौरिया, संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, अंबाराम कराड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी आैर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपक भदौरिया मौजूद रहेंगे।