- Hindi News
- डीजी ने दी महिला के अंतिम संस्कार की अनुमति
डीजी ने दी महिला के अंतिम संस्कार की अनुमति
ग्वालियर| पतिकी प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाली भिंड निवासी साधना सिंह के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया और शव इनकी बेटी पल्लवी को सौंप दिया गया। इसके बाद पल्लवी अपने पिता विजय सिंह को लेने जीआरपी थाने पहुंची। विजय को जीआरपी ने कस्टडी में ले रखा है। यहां आए डीजी रेल मैथलीशरण गुप्त ने तत्काल अंतिम संस्कार करने की अनुमति देते हुए विजय सिंह को पुलिस कस्टडी में देने का आदेश जीआरपी को दे दिया।