- Hindi News
- साथियों के साथ खाना खाया फिर लगा ली फांसी
साथियों के साथ खाना खाया फिर लगा ली फांसी
ग्वालियर| बिरलानगर स्थित दीनदयाल इंडस्ट्रीज में काम करने वाले मुकेश राजपूत (36) ने पहले साथी कर्मचारियों के साथ खाना खाया। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है। मुकेश मुरार थाना क्षेत्र के खुरैरी गांव में रहता था। बताया गया है कि मुकेश ने कुछ समय पूर्व अपनी जमीन का सौदा किया था। जिसका कुछ रुपया उसे नहीं मिला। इससे वह परेशान था।