पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल लोक अदालत न्याय यज्ञ है, बार शासन सहयोग करें: जस्टिस गंगेले

नेशनल लोक अदालत न्याय यज्ञ है, बार शासन सहयोग करें: जस्टिस गंगेले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| नेशनललोक अदालत में सहयोग करते हुए शासन पक्षकारों के सेवा निवृत्ति पेंशन जैसे मामलों का निराकरण करे। वहीं नगर निगम विद्युत विभाग प्रकरणों में छूट के संबंध में पक्षकारों को स्पष्ट जानकारी दे। नेशनल लोक अदालत पक्षकारों के हित में न्याय यज्ञ है। इसमें बार, शासन, बीमा कंपनी, पक्षकार सभी सहयोग करें। यह बात हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति जस्टिस एसके गंगेले ने सोमवार को मीडिएशन हॉल में नेशनल लोक अदालत को लेकर आयोजित बैठक में कही। इसमें खंडपीठ के सभी जस्टिस, वरिष्ठ अधिवक्ता, बार के पदाधिकारी शासकीय अधिवक्ता उपस्थित रहे। 13 दिसंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत के लिए हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में खंडपीठों का गठन कर दिया गया है। इनमें एक जस्टिस के साथ एक वरिष्ठ अधिवक्ता को शामिल किया गया है। वहीं पक्षकारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।