- Hindi News
- बिना इंजीनियर और ठेकेदार के मजदूर बना रहे हैं सड़क
बिना इंजीनियर और ठेकेदार के मजदूर बना रहे हैं सड़क
शहरमें सड़कों की क्वालिटी और थिकनेस को लेकर अफसर और ठेकेदार कतई गंभीर नहीं हैं। रामदास घाटी पर दो रेलवे फाटकों के बीच बन रही सड़क का निर्माण लेबर कर रही है। रविवार और सोमवार को यहां तो ठेकेदार मौजूद था और ही निगम का इंजीनियर। दैनिक भास्कर ने मौके पर पहुंचकर लेबर से पूछा तो उन्होंने कहा कि ठेकेदार साहब भोपाल में हैं। वे फोन पर हमें सब कुछ बता देते हैं आैर हम वैसी ही सड़क बना देते हैं।
निगम कमिश्नर अजय गुप्ता ने हाल ही में शहर की सड़कों का निरीक्षण किया था। इसमें सड़कों की स्थिति ठीक नहीं मिली थी। कमिश्नर ने ठेकेदार और अफसरों को नोटिस जारी किए थे। साथ ही दो सड़कों की सैंपलिंग भी कराई थी। जांच रिपोर्ट में हुरावली और सचिन तेंदुलकर रोड थिकनेस में फेल हो गईं थीं। साफ है कि शहर में मानकों के मुताबिक सड़कों का निर्माण नहीं किया जा रहा है। रामदास घाटी पर चल रहा सड़क निर्माण का काम इसका एक नमूना है।
19 लाख रुपए से बन रही सड़क
दैनिक भास्कर को मिली कमियां
रामदास घाटी स्थित रेलवे लाइन से लेकर आदर्श कॉलोनी तक यह सड़क 19 लाख रुपए के बजट से बनाई जा रही है। लंबे समय से इस रोड को बनाने की मांग की जा रही थी। गुणवत्ता के अभाव में यह सड़क ज्यादा दिनों तक साथ नहीं दे पाएगी और इसका खामियाजा यहां से गुजरने वालों को भुगतना पड़ेगा। इसे चार माह में तैयार होना है।
>न लेवल ठीक था, मटेरियल मिक्स। >मोतीझील से रहा मटेरियल ठीक से मिक्स नहीं था। >सड़क की लेवलिंग चेक नहीं हो रही थी। > धूल के ऊपर सड़क बिछाई जा रही थी, कंप्रेशर नहीं था। >डबल लेयर रोड बनाई जा रही थी, इसकी बैलेंसिंग देखने वाला कोई नहीं।
(नोट:मौके पर यह कमियां दैनिक भास्कर के साथ पहुंचे सिविल इंजीनियर नीरज शर्मा ने बताईं)
डामर रोड के लिए ये हैं तय मानक
>सड़कपर दो इंच की लेयर बिछानी चाहिए, जिसमें 20 एमएम की गिट्टी हो। > सड़क स्मूथ करने के लिए सवा इंच की बारीक गिट्टी की परत बिछाई जानी चाहिए। >मटेरियल का तापमान 130 डिग्री के आसपास होना चाहिए। >डामर रोड के लिए मौके पर एक ठेकेदार का इंजीनियर और निगम की ओर से एक असिस्टेंट इंजीनियर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को मॉनिटरिंग करना चाहिए। >बन रही सड़क से ट्रैफिक नहीं निकलना चाहिए।
(नोट:सड़कों के यह मानक एमआईटीएस के एक्सपर्ट प्रो. आलोक शर्मा ने बताए हैं)
रामदास घाटी पर पर होता गुणवत्