- Hindi News
- परिवहन में हजार करोड़ की वसूली, साढ़े तीन माह शेष
परिवहन में हजार करोड़ की वसूली, साढ़े तीन माह शेष
परिवहन में हजार करोड़ की वसूली, साढ़े तीन माह शेष
ग्वालियर| परिवहनविभाग में राजस्व वसूली तेज करने के निर्देश प्रभारी आयुक्त ने प्रदेश भर के परिवहन अधिकारियों को दिए हैं। विभाग प्रदेश भर में साढ़े नौ माह में निर्धारित लक्ष्य दो हजार करोड़ का लगभग 50 फीसदी राजस्व ही वसूल कर सका है। वसूली लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रदेश में चल रहीं बड़ी परियोजनाओं में संचालित वाहनों पर छापामार कार्रवाई कर बकाया वसूली करने, प्रदेश में संचालित दूसरे प्रदेशों की टैक्सी वाहनों से लाइफ टाइम टैक्स, डीलरों से बकाया वसूलने बड़े बकायादारों के यहां छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सभी परिवहन अधिकारियों को बकाया वसूली के लिए अमले के साथ अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रभारी परिवहन आयुक्त आरके जैन ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा कि राजस्व वसूली में प्रदेश के सभी जिले पिछड़े हुए हैं। बकाया राजस्व वसूली में किसी भी जिले की स्थिति संतोषजनक नहीं है।