- Hindi News
- बेटे बहू ने वृद्ध मां को घर से निकाला, मामला दर्ज
बेटे-बहू ने वृद्ध मां को घर से निकाला, मामला दर्ज
बेटे-बहू ने वृद्ध मां को घर से निकाला, मामला दर्ज
ग्वालियर| हजीराक्षेत्र के बिरलानगर लाइन नं. 9 में रहने वाली एक वृद्धा को उसके बेटे-बहू और नाती ने गाली-गलौज कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
राजकुमारी (85) प|ी स्व. मातादीन शर्मा निवासी बिरलानगर ने हजीरा थाना पुलिस से शिकायत की है कि उसके बेटे मुरारीलाल, बहू बंदना ने उसे घर से निकाल दिया। बेटे, बहू के साथ ही नाती गोली नातिन जागृति ने उसके साथ गाली गलौज की। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर चारों के खिलाफ वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण कल्याण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।