पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईसाई महासंघ ने अमन शांति के लिए की प्रार्थना

ईसाई महासंघ ने अमन शांति के लिए की प्रार्थना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईसाई महासंघ ने अमन शांति के लिए की प्रार्थना

ग्वालियर| राष्ट्रीयईसाई महासंघ द्वारा देश में अमन, शांति, सद्भावना एवं एकता के लिए गांधी उद्यान फूलबाग में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें बीते दिनों दिल्ली के सेंट सबास्टियन चर्च को जलाए जाने की घटना पर सामूहिक रूप से रोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर धर्म प्रांत के विकार जनरल फादर जॉन जेवियर, कांग्रेस नेता अमर सिंह माहौर, राजू फ्रांसिस, सुजीत विलयन, शंकर पॉल, किटकिटा, संगीता सिंह पास्टर, बीएल मसीह, डॉली एडबैड, संगीता सिंह, रेखा दुबे मौजूद थे।

मंत्रीमायासिंह आज शहर में

ग्वालियर| प्रदेशकी महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह शुक्रवार शाम शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर रही हैं। शनिवार शाम चार बजे वे आदित्यपुरम में सीसी रोड का भूमिपूजन करेंगी। इसके बाद शाम 5 बजे गांधी रोड स्थित मंगलम गार्डन में नव निर्वाचित भाजपा पार्षदों के सम्मान समारोह एवं महासदस्यता अभियान में भी भाग लेंगी।

बजरंगदल ने बिना हेलमेट पहने निकाली चेतावनी रैली

ग्वालियर| पुलिसकी मनमानी के खिलाफ बजरंग दल ने गुरुवार को चेतावनी रैली निकाली। दल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाने का कार्यक्रम बदलकर रैली निकाली थी। लेकिन दल के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। इन्होंने रैली में हेलमेट लगाए बिना बाइक चलाई। शहर के प्रमुख चौराहों से ट्रैफिक पुलिस के सामने से निकले। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चेतावनी वाहन रैली का नेतृत्व बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज रजक एवं रिंकू भदौरिया ने किया। रैली में मनोज गोड़िया, भरत पाठक, मनोज रजक, हरीश रजक, शेरू संजय अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

जहांकम वोट मिले वहां भी बनाएं सदस्य: जोशी

ग्वालियर| भाजपाके संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जिन स्थानों पर पार्टी को कम वोट मिले हैं या वोट मिले ही नहीं हैं उन स्थानों पर भी सदस्यता अभियान को पूरी शिद्दत केे साथ चलाएं। श्री जोशी गुरुवार को मुखर्जी भवन में आयोजित महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पार्टी की नवनिर्वाचित महिला पार्षदों का भी सम्मान किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि सक्रिय सदस्य बनाने के लिए अपने ही मंडल में सौ सदस्य बनाने की अनिवार्यता को समझते हुए ह