- Hindi News
- जांच कमेटी ने कहा कि हम नहीं हैं एक्सपर्ट
जांच कमेटी ने कहा कि हम नहीं हैं एक्सपर्ट
ग्वालियर| जीआरएमसीके संदिग्ध छात्रों की जांच करने वाली डॉ. एसी अग्रवाल कमेटी के सभी सदस्यों ने डीन को अपना जवाब लिखकर दिया है कि वह एक्सपर्ट नहीं है। इसलिए उन्होंने रिपोर्ट देने से पहले लिखित में कहा था कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की राय के बाद ही छात्रों पर कार्रवाई की जाए। डीन डॉ. जीएस पटेल ने बताया कि जांच कमेटी का जवाब एसआईटी को भेज दिया गया है।