पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई नंबर प्लेट हटाकर लगाई जाएगी हाई सिक्योरिटी प्लेट

नई नंबर प्लेट हटाकर लगाई जाएगी हाई सिक्योरिटी प्लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए शुल्क जमा कर सामान्य डिजाइनर प्लेट लगवाने वाले वाहन ऑपरेटरों को अब प्लेट बदलवाना पड़ेगी। हाईकोर्ट ने कंपनी को शुल्क जमा करने वाले ऑपरेटरों के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं कंपनी ने प्लेट लगाने का काम शुरू नहीं किया है।

उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने दो दिसंबर को कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्देश दिए हैं कि कंपनी के पास जिन वाहन ऑपरेटरों का शुल्क जमा है, उनके वाहनों पर नंबर प्लेट लगाने का काम जल्द शुरू करे। पूरे प्रदेश में लगभग चार लाख वाहन चालक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए शुल्क जमा कर चुके हैं। लेकिन प्लेट नहीं लगाई गई है। हाईकोर्ट के निर्देश को एक सप्ताह बीतने के बाद भी वाहनों पर नंबर प्लेट लगाए जाने की प्रक्रिया किसी भी जिले में शुरू नहीं की गई है। प्रभारी आयुक्त परिवहन आरके जैन का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश की प्रतिलिपि वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है।