पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क घेरकर सामान बेच रहे फुटपाथियों का सामान जब्त

सड़क घेरकर सामान बेच रहे फुटपाथियों का सामान जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| महाराजबाड़ा क्षेत्र स्थित नजरबाग और सुभाष मार्केट के बाहर फुटपाथ घेरकर बैठे फुटपाथिया कारोबारियों का सामान नगर निगम के मदाखलत अमले ने जब्त कर लिया।

गुरुवार शाम को मदाखलत उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में मदाखलत अमला महाराज बाड़े पर एकत्र हुआ। यहां से हुजरात कोतवाली पुलिस को साथ लेकर नजरबाग मार्केट से कार्रवाई की शुरुआत की। इसके बाद निगम अमला सुभाष मार्केट पहुंचा। निगम अमले को पुलिस बल के साथ आता देख फुटपाथिये सामान छोड़कर भाग गए। मदाखलत अमले ने यहां से 20 पेटी, 40 प्लाई और दस बोरे सामान जब्त किया।