पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल किया बंद, अपनों से बढ़ाई दूरी

मोबाइल किया बंद, अपनों से बढ़ाई दूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर-चंबलसंभाग में ताबड़तोड़ हत्या की वारदातें करने वाला शेरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। तीस हजार के इनामी शेरा को पकड़ने के लिए पुलिस ने इसके नजदीकियों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो शेरा ने इनसे भी दूरी बना ली है। इसकी तलाश में दबिश देने के साथ पुलिस ऐसे स्थानों पर घेराबंदी बढ़ा रही है जहां यह वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस इसे मुरैना, आगरा और धौलपुर में तलाश रही है। इससे संपर्क रखने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मुरैना के रहने वाले बदमाश शेरा ने मुरैना में दो कारोबारियों और ग्वालियर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की है। साथ ही तीन अन्य कारोबारियों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया है। पुलिस को शंका है कि यह भिंड के मालनपुर में एक कारोबारी की हत्या में भी शामिल था। इन वारदातों के बाद पुलिस ने शेरा के गिरोह के दो बदमाश विक्की और सोनू को मुठभेड़ में मार गिराया है। इसे पकड़ने के लिए पुलिस ने इसके नजदीकी लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इस पर शेरा ने इनसे दूरी बना ली है। गिरोह के पुराने सदस्यों से संपर्क खत्म कर दिया है। शेरा की यह रणनीति पुलिस की परेशानी बढ़ा रही है। पुलिस के सामने दो चुनौतियां हैं, एक तो शेरा को पकड़ने या मारने की और दूसरी इसे वारदात करने से रोकने की। दोनों चुनौतियों के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई हैं। थानों में तैनात जवान शहर में चेकिंग कर रहे हैं। ताकि शेरा यहां घुसकर वारदात को अंजाम दे सके। इसके अलावा पेट्रोल पंप, बैंक, बड़े सराफा कारोबारियों के संस्थानों पर भी पुलिस नजर रख रही है।

सुरक्षा के लिए दी समझाइश

जौरा में शेरा के पेट्रोल पंप लूटने की वारदात के बाद एएसपी साउथ दिनेश कौशल गुरुवार को शहर के पेट्रोल पंपों पर पहुंचे और इन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अपने यहां पर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी रखें। संदिग्ध व्यक्ति दिखे ताे इसकी सूचना पुलिस को दें। इसके अलावा अपने यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी दुरुस्त रखें।

मोबाइलफोन और अपनों से दूर हुआ शेरा

पुलिसने गुरुवार को शेरा के बारे में लिंक तलाशने के लिए दो सगे भाइयों को पकड़ा है। इनमें एक आगरा में रहता है और दूसरा हजीरा में। इनकी बातचीत मालनपुर में रहने वाले शेरा के एक दोस्त से होती रहती थी। पुलिस इनसे सुराग जानने के लिए