स्टाफ की कमी से आईसीयू बंद
ग्वालियर| जिलाअस्पताल मुरार में पीएस के आदेश के बाद शुरू हुआ आईसीयू कुछ दिनों बाद बंद हो गई।
आईसीयू संचालित करने के लिए डॉ. डीके शर्मा दो मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद बाथम और डॉ. उपेंद्र कुशवाह को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेनिंग दिलाई थी। साथ ही चार नर्सों ने भी ट्रेनिंग ली थी। इनमें से डॉ. उपेंद्र कुशवाह टीबी के मरीज देखने के साथ इमरजेंसी ड्यूटी भी कर रहे हैं। वहीं डॉ. विनोद बाथम, डॉ. उपेंद्र कुशवाह एनेस्थीसिया का काम देख रहे हैं। तीन में से दो नर्सें वार्डों में ड्यूटी कर रही हैं। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. डीके शर्मा को मेडिसिन के मरीज देखने के साथ-साथ कैंसर के मरीज भी देखने पड़ रहे हैं। ऐसे में आईसीयू बंद कर दी गई।