ग्वालियर. मुरार के शिवनगर में रहने वाली एक शिक्षिका का तबादला भोपाल कराने और उनके बेटे की प्राइवेट कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर भोपाल के एक व्यक्ति ने उनसे 1.10 लाख रुपए ठग लिए। वारदात चार साल पुरानी बताई जाती है, पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मुरार थाना क्षेत्र के शिवनगर में रहने वाली मीरा देवी शिक्षिका हैं, वर्ष 2010 में उनकी पहचान भोपाल में रहने वाले रामकुमार से हुई थी। रामकुमार ने इनसे कहा था की वह उनका तबादला भोपाल करवा देगा और उनके बेटे की नौकरी भी निजी कंपनी में लगवा देगा। मीरा देवी इसके झांसे में गईं और 1.10 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद इसने तो रुपए वापस किए और ही तबादला करवाया।
ऑटोड्राइवर और ट्रैफिक पुलिस के जवान में विवाद, हंगामा : सिटीसेंटर में एक स्कूटी सवार युवती को कट मारकर निकलने पर ट्रैफिक के पुलिस जवान ने शुक्रवार की सुबह एक ऑटो को पकड़ लिया। इसके बाद ऑटो ड्राइवर ने पुलिस जवान पर मारपीट का आरोप लगाया और अपने कुछ साथियों को बुला दिया। कुछ देर तक यहां पर हंगामा होता रहा, बाद में पुलिस अफसरों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया।