स्टेशन पर चेकिंग के दौरान हंगामा
ग्वालियर| रेलवेस्टेशन के प्लेटफार्म एक पर शुक्रवार को दोपहर लगभग 12.30 बजे चेकिंग के दौरान एक यात्री के साथ एसआई ने मारपीट कर दी उसके बाद हंगामा हो गया। चेकिंग के दौरान छह यात्रियों में से दो पर प्लेटफार्म टिकट नहीं था। यह यात्री अपने साथी को ट्रेन पर छोड़ने के लिए आए थे। चेकिंग अमले ने जब इन यात्रियों पर जुर्माना करने की बात की तो इन यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच यात्री काउंटर से टिकट भी ले आया अौर अपने साथी को दे दिया। इन यात्रियों के पास टिकट मिलने फिर बाद में दिए जाने के दौरान ही आरपीएफ के एसआई ने एक यात्री के साथ मारपीट कर दी। बाद में हंगामा बढ़ने पर चेकिंग स्टॉफ यात्रियों के बीच जुर्माने की बात पर समझौता हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट विवाद के चलते लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।