लंबे इंतजार के बाद सड़क बनना शुरू
लंबे इंतजार के बाद सड़क बनना शुरू
ग्वालियर| सिटीसेंटर स्थित सिल्वर स्टेट रोड का लंबे समय बाद निर्माण शुरू हो गया। पिछले तीन साल से पानी की लाइन डालने के कारण यह सड़क खुदी पड़ी थी और लोगों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जनप्रतिनिधि और अफसरों के तमाम निरीक्षणों के बाद भी सड़क काफी देर से बनना शुरू हुई। यह सड़क पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई जा रही है।
सिटी सेंटर स्थित सिल्वर स्टेट रोड पर डामरीकरण करते पीडब्ल्यूडी कर्मचारी।