पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला पंचायत अध्यक्ष पद अब अनारक्षित

जिला पंचायत अध्यक्ष पद अब अनारक्षित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे पर ग्वालियर में चुनाव अंतिम दो चरणों में होगा। पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता 18 दिसंबर के आसपास घोषित हो सकती है। इस बार पंच-सरपंच के चुनाव पहले की तरह बैलेट पेपर से होंगे, जबकि जिला जनपद पंचायत सदस्यों के चुनाव ईवीएम से। शुक्रवार को भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। ग्वालियर में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अब अनारक्षित रहेगा।

पंचायत चुनाव इस बार बदले हुए पैटर्न पर होना है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पुराने कई नियम बदल दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि अगले सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम जारी हो जाएगा। इसके बाद 22 या 23 दिसंबर से नामांकन फार्म लेने की प्रक्रिया चालू हो सकती है। पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्टर पी नरहरि ने तैयारी चालू कर दी हैं। शुक्रवार को भोपाल के जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) के ऑडिटोरियम में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया हुई। ग्वालियर में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अभी ओबीसी का है पर अब इसे अनारक्षित कैटेगरी में रखा गया है।

जमानत राशि चार हजार से दो सौ रुपए तक

आयोगने जिला पंचायत सदस्य के लिए जमानत राशि चार हजार रुपए तय की है। जनपद सदस्य के लिए यही राशि दो हजार रहेगी। सरपंच के लिए एक हजार तथा सबसे कम दो सौ रुपए की जमानत राशि पंच पद के प्रत्याशियों को जमा करनी होगी। प्रत्याशी यदि महिला, ओबीसी, एससी, एसटी का होगा तो यह राशि आधी जमा करनी होगी।

जातिप्रमाण पत्र भी देना होगा: ऐसेउम्मीदवार जो आरक्षित वार्डों में चुनाव लड़ेंगे उन्हें नामांकन फार्म के साथ जाति प्रमाण पत्र भी लगाना होगा। इसके अलावा नगर निगम चुनाव की तरह बिजली कंपनी के बकायादार होने का प्रमाण पत्र भी देना होगा। जिला पंचायत जनपद पंचायत के लिए कौन सा वार्ड किस कैटेगरी के लिए आरक्षित है, यह 28 अक्टूबर को तय हो चुका है।

इस बार 256 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

जनपद का नाम ग्राम पंचायत वोटर

डबरा68 1 लाख 5 हजार 31

भितरवार 82 1 लाख 19 हजार 598

घाटीगांव 46 1 लाख 225

मुरार 60 88 हजार 683

नोट:वोटों की गिनती ब्लाक मुख्यालय पर कराना प्रस्तावित है। जिले में कुल 4 हजार 301 पंच,256 सरपंच 13 जिला पंचायत के वार्डों के लिए चुनाव होना है। जनपद पंचायतों में वार्ड संख्या 25-25 होने