पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आभार जताने गए नए महापौर को गिनाईं समस्याएं

आभार जताने गए नए महापौर को गिनाईं समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| प्रदेशमें बड़ी जीत हासिल कर महाराज बाड़ा क्षेत्र में लोगों का आभार व्यक्त करने गए नवनिर्वाचित महापाैर विवेक शेजवलकर को क्षेत्र के व्यवसायियों ने समस्याएं गिनाईं। महापौर ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कराएंगे। गांधी मार्केट से अाभार यात्रा की शुरुआत करने पर नए महापौर से कुछ व्यवसायियों ने आग्रह किया कि वे गांधी मार्केट शॉपिंग कॉम्पलेक्स का काम जल्द शुरू कराएं। वहीं सराफा बाजार के व्यवसायियों ने बाजार में बनाए गए फुटपाथ को व्यवस्थित कराने की बात कही। श्री शेजवलकर ने कहा कि वे इन समस्याओं का निराकरण जल्द कराएंगे।