पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई तकनीकें करनी होंगी विकसित: प्रो सिंह

नई तकनीकें करनी होंगी विकसित: प्रो सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| केंद्रीयमृदा लवणता अनुसंधान एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ कृषि महाविद्यालय में किया गया। संगोष्ठी का विषय लवणीय क्षारीय भूमि के रखरखाव एवं अच्छी फसल के आधुनिक उत्पादन पर परिचर्चा सिंचाई की गुणवत्ता पर प्रकाश डालना रखा गया है। शुभारंभ अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एके सिंह ने कहा कि भविष्य में उत्पादन में निरंतरता बनाए रखने के लिए नई तकनीकें विकसित करना होंगी। संगोष्ठी में विशेष रुप से सीएसएसआरआई,करनाल के निदेशक डॉ डीके शर्मा, पूर्व सलाहकार योजना आयोग(कृषि)भारत सरकार डॉ एस एस खन्ना, डॉ पीसी शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।