पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्वालियर घराने के मूर्धन्य गायक महेश का निधन

ग्वालियर घराने के मूर्धन्य गायक महेश का निधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| ग्वालियरघराने के मूर्धन्य गायक पं. महेश बालकृष्ण वाजपेयी का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया। वे प्रसिद्ध सिने गायिका सोनाली वाजपेयी शिरोड़कर के पिता थे। 1950-60 के दशक में ग्वालियर ख्याल गायकी का परचम फहराने वाले वाजपेयी ने अपने बहनोई आैर ग्वालियर में ख्याल गायकी के सशक्त हस्ताक्षर डा. पीेएल गोहदकर के साथ शास्त्रीय संगीत के मंचों पर जुगलबंदी कर अपनी अलग पहचान बनाई थी। उस दौर में यह प्रस्तुति युगल गायन की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति मानी जाती थी। 25 मई 1935 में ग्वालियर में जन्मे पं. वाजपेयी शासकीय सेवा के चलते ग्वालियर छोड़कर मुंबई जा बसे। उन्होंने ग्वालियर की गायकी के प्रति अपने मोह को वहां भी बरकरार रखा आैर नई पीढ़ी को ग्वालियर घराने के संगीत की शिक्षा देने लगे।