पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 डंपर पकड़े, ईई पर होगी कार्रवाई

10 डंपर पकड़े, ईई पर होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिट्टीकारोबारी बिलौआ में मनमानी कर रहे हैं। ये केवल बिना रायल्टी, गिट्टी निकाल रहे हैं बल्कि वाहनों में ओवर लोडिंग भी कर रहे हैं। एक दिन पहले रात में औचक जांच के दौरान ऐसे दस डंपर संयुक्त टीम ने पकड़ लिए हैं। दूसरी तरफ झांसी रोड तिराहे से चिरपुरा तक सड़क बनने से भी अफसर परेशान हैं। ये मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में पेंडिंग है और यहां से कलेक्टर को 10 करोड़ के जुर्माने का नोटिस जारी हो चुका है।

एक दिन पहले खनिज, पुलिस परिवहन विभाग ने बिलौआ थाने के बाहर टेंट लगा लिया है। गुरुवार रात को इस टीम ने ओवर लोड, बिना रायल्टी के आरोप में दस डंपर पकड़े। इसके बाद जांच टीम की खबर क्रेशरों तक पहुंच गई और वाहनों का निकलना बंद हो गया। अभी यह टीम टेंट लगाकर थाने के बाहर ही मौजूद है। खनिज अधिकारी गोविंद शर्मा ने 10 डंपर पकड़े जाने की पुष्टि की है।