- Hindi News
- राजा पंचम सिंह हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ
राजा पंचम सिंह हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ
ग्वालियर| जिलाहॉकी ग्वालियर और मध्यप्रदेश खेल विभाग द्वारा राजा पंचम सिंह स्मृति जिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को मध्यप्रदेश महिला एकेडमी कंपू खेल परिसर में हुआ। उद्घाटन मुकाबले में नाइस क्लब कंपू ने 2-1 गोल से महादजी सिंधिया एकेडमी दर्पण स्टेडियम को पराजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र सिंह रहे तथा अध्यक्षता नारायण प्रसाद कटारे ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए।
अंतरक्षेत्रीयलॉन टेनिस प्रतियोगिता शुरू
ग्वालियर|मध्यप्रदेश विद्युतमंडल कंपनी द्वारा आयोजित अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभा जीवाजी क्लब खेल परिसर में शुक्रवार को किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ग्वालियर क्षेत्र के मुख्य अभियंता व्हीके अष्ठाना थे। उद्घाटन मैच में सारिणी ने ग्वालियर को 6-0,6-0 से हराकर विजय प्राप्त की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।