सोना 100 और चांदी 300 रुपए महंगी
ग्वालियर| स्थानीयसराफा बाजार में शुक्रवार को सोना 100 और चांदी 300 रुपए तेज हो गई। सोना स्टैंडर्ड मांग निकलने से 27,350 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। जेवराती सोना पूर्ववत थमा रहा। चांदी कच्ची 200 और चांदी पक्की में 300 रुपए प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई। इनके भाव क्रमश: 38,000 रुपए और 38,700 रुपए प्रति किलो जा पहुंचे। उधर वैश्विक बाजार में सोना 4 डाॅलर और घटकर 1220 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 5 सैंट नरम होकर1695 सैंट रह गई। दिल्ली सराफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। चांदी हाजिर 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही।