पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंबई गैलेरी की शान बढ़ाएगा सिटी आर्ट

मुंबई गैलेरी की शान बढ़ाएगा सिटी आर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरचित्रकार और मूर्तिकार की कलाकृतियों का कलेक्शन को अब मेट्रो में भी देख सकेंगे। 15 दिसंबर से मुम्बई की कमलनयन बजाज आर्ट गैलरी में पेंटिंग एक्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। इस एक्जीबिशन में शहर के पांच कलाकारों के आर्ट वर्क का कलेक्शन डिस्प्ले किया जाएगा।

एक्जीबिशन में शहर के अनुराग जड़िया, वंदिता श्रीवास्तव, तृप्ति गुप्ता, एचएल शाक्यवार और गौरव कुलश्रेष्ठ की 30 पेंटिंग्स और 15 स्कल्प्चर का कलेक्शन डिस्प्ले होगा।

वाटर कलर में माइथोलॉजिकल: वाटरकलर ऑन पेपर बोर्ड के साथ वंदिता ने माइथोलॉजिकल थीम को दिखाया है। इसके लिए वे हमेशा गहरे रंगों का इस्तेमाल करती हैं।

स्क्रेप वर्क में मां-बेटी: युवाकलाकार गौरव कुलश्रेष्ठ स्क्रेप वर्क के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने स्क्रेप में मां-बेटी पर फोकस करते हुए कई मॉडल तैयार किए हैं।

कम्पोजीशन पेंसिल इंक

युवा कलाकार तृप्ति गुप्ता को कैनवास पर पेंसिल और इंक वर्क का कलेक्शन शामिल किया है। उनकी पेंटिंग्स में ग्रामीण परिवेश और महिला के संघर्ष को दिखाया गया है। इस एक्जीबिशन के लिए उन्होंने पेंसिल एंड इंक ऑन कैनवास के कम्पोजीशन को बनाया है। तृप्ति इससे पहले गुजरात और दिल्ली में भी पेंटिंग्स डिस्प्ले कर चुकी हैं।

वुडन में श्रीजी की आकृतियां

कलाकार एचएल शाक्यवार बेकार लकड़ियों को आकार देने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने लकड़ी में गणेश की कई मुद्राएं भी तैयार की हैं। इस एक्जीबिशन के लिए उन्होंने एनीमल थीम पर फोकस करते हुए लकड़ी में मोर और हिरन के फेस के साथ ही अन्य जीवों को बनाया है। इसमें दस जीवों को बेकार लकड़ी में साकार किया है।

आयल कलर में बुद्धा सीरिज

पेंटिंग आर्टिस्ट अनुराग जड़िया ने ऑयल ऑन कैनवास के साथ बुद्धा को नेचर के साथ जोड़कर दिखाया है। बुद्धा 49 थीम के साथ अनुराग ने ग्रीन और यलो कलर पर ज्यादा फाेकस किया है। पेंटिंग की अपनी जर्नी में अनुराग हमेशा नंबर सीरीज के साथ काम करते हैं, जिसमें बुद्धा को अलग मुद्राओं में दिखाया है।

good news