पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्म में सभी पर भारी रजनीकांत का एक्शन

फिल्म में सभी पर भारी रजनीकांत का एक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर/मुंबई

उत्तरभारत में रहने के नाते हम इस मामले में तो खुशकिस्मत हैं ही कि किसी भी फिल्म को बिना टिकट एडवांस बुकिंग के भी देख आते हैं, लेकिन दक्षिण भारत में ऐसा नहीं है। \\\"लिंगा\\\' तमिल और तेलुगु में ही अभी रिलीज हुई है। लिहाजा हमें भी फिल्म तमिल में ही देखनी पड़ी, बावजूद इसके भाषाई बंधन फिल्म की खूबसूरती और कहानी के बीच आड़े नहीं आते। \\\"लिंगा\\\' भी रजनीकांत की बाकी फिल्मों की ही तरह परदे पर उनके लार्जर दैन लाइफ कैरेक्टर को ही पेश करती है। फिल्म में दो कहानियां पैरलल चलती हैं, पहली ब्रिटिश पीरियड की और दूसरी मौजूदा दौर की।

Áकहानी:\\\"लिंगा\\\'(रजनीकांत) अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर चोरियां करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक टीवी रिपोर्टर लक्ष्मी (अनुष्का शेट्टी) से होती है, जो उसे बताती है कि वह राजा लिंगेश्वरन (रजनीकांत) का पोता है। वह उससे राजा के गांव चलने की बात कहती है, लेकिन लिंगा नहीं मानता। एक चोरी के सिलसिले में पुलिस लिंगा को तलाशती है। इधर लिंगा पुलिस से बचने के चक्कर में लक्ष्मी के साथ उसी गांव जाने के लिए तैयार हो जाता है। गांव बुजुर्ग लिंगा को बताता है कि यहां मंदिर में जो शिवलिंग हैं वह एंटीक है। लिंगा और उसके दोस्त मंदिर से शिवलिंग चुराने का प्लान बनाकर रात को मंदिर के अंदर घुस जाते हैं। उन्हें अंदर जाते हुए दो गॉर्ड देख लेते हैं और इसकी सूचना पूरे गांव को दे देते हैं। पूरा गांव मंदिर के बाहर इकठ्ठा होकर दरवाजा खुलवाते हैं। दरवाजा खुलते ही सब दंग हो जाते हैं। लिंगा और उसके दोस्त मंदिर की सफाई करने के बाद पूजा कर रहे होतें हैं। लिंगा और उसके दोस्तों को चोर बताने वाले ग्रामीण शर्मिंदा होते हैं और कहानी फ्लैशबैक में चली जाती है।

Áकहानीफ्लैशबैकमें...(साल 1930): लिंगेश्वरनब्रिटिश गवर्नमेंट में एक कलेक्टर है। वह एक गांव के दौरे पर आता है जहां उसे पता चलता है कि ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लिंगेश्वरन नौकरी से इस्तीफा देकर खुद ही डैम बनवाते हैं।

Áएक्टिंग:एक्टिंगमें रजनी का अपना एक अलग स्टाइल है जो 64 की उम्र में भी दिखता है। सोनोक्षी सिन्हा फिल्म में खूबसूरत लगी हैं। अनुष्का शेट्टी और के विश्वनाथ भी तमिल फिल्मों के सीनियर एक्टर्स हैं, लिहाजा दोनों ने अपना बेस्ट दिया है।

Áडायरेक्शन:64के रजनी को 34 का दिखाना आसान काम नहीं था।