- Hindi News
- सीबीएसई स्टूडेंट़स की बढ़ाएगी रीडिंग हैबिट
सीबीएसई स्टूडेंट़स की बढ़ाएगी रीडिंग हैबिट
सेंट्रलबोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने दो साल पहले स्टूडेंट्स की रीडिंग हैबिट के प्रमोशन पर काम करना शुरू किया था। अब बोर्ड, नेशनल लेवल प्रोग्राम शुरू करने का फैसला किया है और इसके लिए 17 पॉइंट अजेंडा भी तैयार किया है। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स अलग-अलग फील्ड से जुड़ी किताबें पढ़ेंगे तो इससे उनकी जनरल नॉलेज में भी सुधार होगा और कॉम्पिटिटिव एक्जाम में भी वे बेहतर कर पाएंगे। बोर्ड सूत्रों का कहना है कि रीडिंग हैबिट को लेकर स्कूलों को पहले भी सर्कुलर जारी किए गए थे और अब नेशनल लेवल के प्रोग्राम के बारे में भी सर्कुलर जारी होगा।
Âक्लासरूम लाइब्रेरी में जो बुक्स हों, स्टूडेंट्स को उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए।
Âई-लाइब्रेरी का ऑप्शन भी स्टूडेंट्स को दिया जाए।
Âई-रीडिंग हैबिट को भी बढ़ावा दिया जाए।
Âस्कूल बुक्स फेयर का आयोजन करें।
Âस्कूल की लाइब्रेरी में बुक्स की संख्या को बढ़ाया जाए।
Âप्राइमरी, मिडल और सीनियर क्लासेज के स्टूडेंट्स के लिए कुछ बुक्स प्रस्तावित की जाएं।
Âबुक वीक भी स्कूल हर सप्ताह मनाएं।
Âबुक्स गिफ्ट कैंपेन के लिए स्टूडेंट्स को प्रेरित करें।
Âआरडब्ल्यूए को होम लाइब्रेरी शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाए। इस मिशन में आरडब्ल्यूए अहम भूमिका निभा सकती हैं।
Âक्रिएटिव राइटिंग वर्कशॉप कंडक्ट की जाएं।
Âब्रेल लिपि में किताबों की संख्या बढ़ाई जाए।
Âदूसरी भाषाओं में किताबों को ट्रांसलेट किया जाए।
Âस्टूडेंट्स को भी बुक रिव्यू करने को कहा जाए, ताकि वे किताबों को पढ़कर अपनी राय दें।
cbse update