पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काइमून में भारत के संविधान की हुई सबसे ज्यादा सराहना

स्काइमून में भारत के संविधान की हुई सबसे ज्यादा सराहना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. देशभरके प्रमुख स्कूलों की टीम, सभी ने अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी समस्याएं रखी। इंडिया डेलीगेट्स ने कहा कि हमारे यहां छह मूल अधिकार मिले हुए हैं। इनको विश्वभर में लागू करने की जरूरत है। इस बात पर यूनाइटेड नेशन में मौजूद सभी ने सर्वसम्मति से टेबल बजाकर अपनी सहमति व्यक्त की। अवसर था तीन दिवसीय सिंधिया मॉडल यूनाइटेड नेशन 'स्काईमून' के पहले दिन का। इसमें स्टूडेंट्स ने यूनाइटेड नेशन असेंबली की प्रक्रिया को दिखाया। शुभारंभ मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल शमिक घोष ने किया।

बनाई गई पांच कमेटी

इनमें पांच कमेटी बनाई गई। इसमें जनरल असेंबली, ह्यूमन राइट्स काउंसिल, कांफ्रेंस ऑफ हेड्स ऑफ इंटेलीजेंस एजेंसी आदि शामिल हैं।

पहले दिन हुए तीन सेशन

कॉम्पटीशन में पहले दिन तीन सेशन हुए। इसमें एक्जीक्यूटिव मेंबर्स ने प्रतिभागी स्टूडेंट्स को सुनने के साथ ही संबंधित विषय पर चर्चा भी की। साथ ही विशेष कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

यह स्कूल हुए शामिल

ग्वालियर ग्लोरी हाई स्कूल, लिटिल एंजिल्स हाई स्कूल, एमजीडी जयपुर, सिंधिया कन्या विद्यालय, रेयान इंटरनेशनल स्कूल रोहिणी दिल्ली और मेजबान स्कूल सिंधिया फोर्ट।