पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"जनहित में हो शाेध\'

\"जनहित में हो शाेध\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शोधार्थीजिस विषय में शोध कर रहे हैं, उन्हें उस सबजेक्ट सेलेक्शन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए इससे समाज को क्या फायदा होगा। जब तक आप दूसरों को कुछ देने के लिए शोध नहीं करेंगे, तब तक उस रिसर्च का कोई औचित्य नहीं है। यह बात आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के वाइस चांसलर प्रो. योगेश उपाध्याय ने आईटीएम के सिथौली कैंपस में स्कूल आॅफ बिजनेस में ‘रिसर्च मेथडोलाॅजीर पर चल रही 6वीं नेशनल वर्कशॉप के अंतिम दिन शुक्रवार को कही। वर्कशॉप का आयोजन आईटीएम यूनिवर्सिटी और आईबीएम एसपीएसएस के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस मौके पर आईटीएम स्कूल आॅफ बिजनेस की डीन डाॅ. गीता नरहरि, कुलाधिपति के सलाहकार डाॅ. आरडी गुप्ता आदि ने संबोधित किया।

शोधार्थियोंको दिए प्रमाण-पत्र

वर्कशॉपमें आईआईटी रूडकी, एफएमएस दिल्ली यूनिवर्सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी आॅफ हैदराबाद, मगद यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी, बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी जम्मू एवं कश्मीर आदि यूनिवर्सिटी शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए।

ITm event

आईटीएम यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल वर्कशॉप में मौजूद टीचर्स स्टूडेंट्स।