ग्वालियर. भारतीयसिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने पर मीनालय फिल्म एवं फैशन काॅनिवाल के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस बार काॅर्निवाल के अंतर्गत सोलो डांस, ग्रुप डांस, माॅडलिंग, फैशन शो, शॉर्ट मूवी और डॉक्यूमेंटी कॉम्पटीशन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीके से करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन minalaygwl@gmail.com पर करा सकते हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जयेंद्रगंज स्थित भास्करलेन में मीनालय कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
ऑडिशन: इस कॉम्पटीशन के लिए ऑडिशन 25 दिसंबर को होटल सेंट्रल पार्क में होंगे। यह ऑडिशन सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक रहेंगे। इसमें डांस कॉम्पटीशन में 5-12, 13-18 और 19 से 25 वर्ष तक होने चाहिए। फैशन शो में मिस फैशन आईकॉन के लिए 15 से 25 वर्ष के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।