पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधूरी तैयारियों के बीच कल होगा मेले का उद्धाटन

अधूरी तैयारियों के बीच कल होगा मेले का उद्धाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियरव्यापार मेले का उद्घाटन 16 दिसंबर को हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। लेकिन 14 दिसंबर तक यहां के किसी भी सेक्टर का काम पूरा नहीं हो सका है। तो झूला सेक्टर में सभी झूले लग पाए हैं और ही इलेक्ट्रॉनिक शोरूम और दुकानें तैयार हो सकी हैं। ऐसे में उद्घाटन के बाद यहां आने वाले सैलानी क्या खरीदेंगे और क्या देखेंगे। शोरूम अौर दुकानों के संचालकों का कहना है 20-22 दिसंबर से पहले वे अपने प्रतिष्ठान शुरू करने की स्थिति में नहीं हैं।

ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ भले ही 16 दिसंबर को कर दिया जाएगा। लेकिन एक दिन में (15 दिसंबर को) यहां किसी भी हालत में दुकानें और शोरूम तैयार नहीं हो सकेंगे। रविवार को मेले की स्थिति यह थी कि यहां आधे क्षेत्र में भी दुकानें नहीं लग पायी थीं। मेले के सभी सेक्टर खाली हैं। कई स्थानों पर तो बिजली की व्यवस्था तक नहीं है। इस कारण रात में कारीगरों को काम करने में परेशानी हो रही है। प्रदर्शनी सेक्टर में भी कोई प्रदर्शनी नहीं लगाई जा सकी है।

ग्वालियर व्यापार मेले में खाली पड़ी दुकानें एवं तैयार होते शोरूम। फोटो:भास्कर

सैलानियों को रेसकोर्स रोड पर नहीं पंचम सिंह मार्ग पर उतारेंगे वाहन: मेलेके दौरान इस बार सवारी वाहन सैलानियों को रेसकोर्स रोड पर मेला परिसर के सामने नहीं उतार सकेंगे। सवारी वाहनों को राजा पंचम सिंह मार्ग पर हस्तशिल्प मेले तक जाना होगा और वहीं सैलानी उतर सकेंगे। यह निर्णय रविवार को पुलिस अफसरों ने मेला और आसपास के मार्गों का निरीक्षण करने के बाद लिया। इसके लिए रेसकोर्स रोड पंचम सिंह मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे।

बाहरी व्यापारियों को नुकसान का डर

मेलेके प्रति इस बार बाहरी व्यापारियों का मोहभंग हो रहा है। बताया जा रहा है कि नुकसान के डर से बाहरी व्यापारी मेले में दुकानें लगाने के इच्छुक नहीं हंै। यही कारण है कि उद्घाटन के दो दिन पहले तक दुकानें नहीं लग पायी हैं।

सोलंकी करेंगे मेले का शुभारंभ: मेलेका शुभारंभ 16 दिसंबर को एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर में दोपहर ढाई बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद प्रभात झा, चिकित्सा मंत्री नरोत्तम मिश्रा, वाणिज्य एवं उद