- Hindi News
- स्वच्छता दूतों ने कहा आचार संहिता लगी थी मंत्री बोले तो क्या सफाई करने पर भी थी रोक
स्वच्छता दूतों ने कहा- आचार संहिता लगी थी मंत्री बोले- तो क्या सफाई करने पर भी थी रोक
जो सकारात्मक सोच के साथ चलेगा, वही आगे बढ़ेगा : तोमर
निगमचुनाव के लिए आचार संहिता लगी थी तो क्या इसमें साफ-सफाई करने पर भी रोक थी? यह सवाल केंद्रीय खनन एवं इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोेमर ने रविवार को चेंबर ऑफ काॅमर्स के सभाकक्ष में शहर के स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल स्वच्छता दूतों से किया। श्री तोमर ने स्वच्छता दूतों से जानना चाहा था कि स्वच्छता अभियान के लिए अभी तक उन्होंने क्या-क्या काम किया है। इसके जवाब में कई सदस्योंं ने बताया कि निगम चुनाव के लिए प्रभावी आचार संहिता के चलते वे कुछ खास नहीं कर सके। इस पर श्री तोमर ने कहा कि चुनाव आचार संहिता में साफ-सफाई करने से किसने रोका था।
चेंबर सभागार में दोपहर एक बजे से स्वच्छता अभियान को कैसे जन अभियान बनाएं, विषय पर संगोष्ठी थी। श्री तोमर उसी में शामिल होने पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने चेंबर के सभाकक्ष में स्वच्छता दूतों के साथ अभियान की समीक्षा बैठक की। इसमें सबसे पहले अतिरिक्त महाधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी से श्री तोमर ने पूछा- क्या हुआ सफाई अभियान का? इस पर उन्होंने कहा- मैंने गोल पहाड़िया क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया था। नौ की जगह 25 स्वच्छता दूत बना दिए हैं लेकिन चुनाव आचार संहिता लग जाने के कारण सफाई का काम आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद महापौर समीक्षा गुप्ता की बारी थी। उन्होंने अचलेश्वर मंदिर से लेकर जयेंद्रगंज चौराहे तक अभियान चलाने आैर सफाई दूत बनाने की बात कही। इसके बाद चुनाव आचार संहिता के कारण आगे काम कर पाने की मजबूरी भी बताई। राकेश जादौन ने आचार संहिता की बात कहते हुए घोसीपुरा क्षेत्र में अभियान चलाने की जानकारी दी। भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने निगम चुनाव में व्यस्त रहने की बात कही तो निगम सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन ने अपने मोबाइल पर सफाई अभियान के कुछ फोटो भी दिखाए। चेंबर के अध्यक्ष विष्णु गर्ग की बारी आई तो उन्होंने कहा- मैंं तो चेंबर की सफाई में व्यस्त था। डेढ़ माह में मैंने पिछले सोलह साल से अटके सभागार का निर्माण कार्य पूरा कराया है।
चेंबर ऑफ कॉमर्स में स्वच्छता अिभयान की समीक्षा बैठक लेते केंद्रीय मंत्री।
ये सब तो बहानेबाजी है
15 दिन बाद फिर मिलेंगे, प्लान बनाकर बताना: केंद्रीय मंत्री
स्वच्छतादूतों की बात सुनने के बाद श्री तोमर ने कहा कि हम सब लोग 15 दिन बाद फिर अभियान