पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एस्सेल ने कहा डाटा ही नहीं मिला, बिजली कंपनी बोली ये सब बहाने

एस्सेल ने कहा-डाटा ही नहीं मिला, बिजली कंपनी बोली-ये सब बहाने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| शहरकी बिजली वितरण व्यवस्था के छटवीं बार टलने को लेकर बिजली अफसरों और एस्सेल कंपनी के अपने अपने दावे हैं। एस्सेल कंपनी के पीआरओ प्रवीण पांडे का कहना है कि हमें सीसीएनबी (कस्टमर केयर एंड बिलिंग) का डाटा ही नहीं दिया गया तो टेकओवर संभव ही नहीं है। उधर बिजली कंपनी ग्वालियर रीजन के सीजीएम वीके अष्ठाना ने स्पष्ट कर दिया है कि यह एस्सेल कंपनी का बहाना है, श्री अष्ठाना ने बताया कि हम भी उसी सीसीएनबी सिस्टम से काम कर रहे हैं जिस पर एस्सेल खुद काम कर रही है। रविवार रात 12 बजे एस्सेल और बिजली कंपनी की कंबाइंड रीडिंग होनी थी जो नहीं हुई। टेकओवर की अगली डेट भी फिलहाल नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर को शहर की बिजली वितरण व्यवस्था को एस्सेल कंपनी को अपने हाथों में लेना था लेकिन हर बार की तरह इस बार भी टेकओवर टल गया।