- Hindi News
- जमुना के शावकों को सर्दी से बचाने के लिए केज में लगाए दो और हीटर
जमुना के शावकों को सर्दी से बचाने के लिए केज में लगाए दो और हीटर
ग्वालियर| बारिशऔर बढ़ती ठंड के कारण सफेद बाघिन जमुना के शावकों को लेकर चिड़ियाघर प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। दोनों शावकों के लिए केज में दो और हीटर लगाकर वहां का तापमान स्थिर रखा जा रहा है। इनमें से एक हीटर केज की गैलरी में लगाया गया है। इस तरह केज में अब कुल चार हीटर लगाकर शावकों को ठंड से बचाया जा रहा है। साथ ही केज में एक और टेंपरेचर मीटर भी लगाया गया है, जिससे तापमान क्रॉस चेक किया जा सके। ज्ञात हो कि हाल ही में बाघिन जमुना ने दो शावकों को जन्म दिया है। बताया गया है कि जल्द ही केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की टीम शावकों का मेडिकल परीक्षण करने आएगी।