- Hindi News
- कांग्रेस ने ग्वालियर बंद का ऐलान वापस लिया
कांग्रेस ने ग्वालियर बंद का ऐलान वापस लिया
ग्वालियर| शहरकी बिजली वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में शहर जिला कांग्रेस ने सोमवार को ग्वालियर बंद कराए जाने का ऐलान वापस ले लिया है। शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने रविवार को ग्वालियर बंद का ऐलान वापस लिए जाने की जानकारी देते हुए बताया बिजली कंपनी द्वारा 15 दिसंबर से बिजली वितरण व्यवस्था एस्सेल कंपनी को सौंपने का निर्णय टाले जाने के कारण जिला कांग्रेस ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि जनता के हित में जिला कांग्रेस ने ग्वालियर बंद का ऐलान वापस लिया है। लेकिन जनता की समस्याआें को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ समय-समय पर विरोध आंदोलन जारी रहेगा। चर्चा के दौरान प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रवाल, सचिव सुरेंद्र शर्मा, चंद्रमोहन नागौरी, प्रकाश खंडेलवाल, सुनील शर्मा आदि भी मौजूद थे।