पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताज में उपद्रव, युवतियों को छेड़ा, यात्रियों को पीटा

ताज में उपद्रव, युवतियों को छेड़ा, यात्रियों को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसीसे निजामुद्दीन जा रही ताज एक्सप्रेस में रविवार को सेना भर्ती रैली से लौट रहे युवकों ने जमकर उपद्रव किया। इन युवकों ने झांसी से ही ट्रेन के सभी कोचों में कब्जा कर लिया और महिलाओं युवतियों के साथ जमकर अभद्रता और छेड़छाड़ की। कुछ यात्रियों ने युवतियों को बचाने की कोशिश की तो उपद्रवी युवकों में से एक ने कट्टा तान दिया और यात्रियों के साथ मारपीट कर दी। ट्रेन ग्वालियर पहुंची तो कोचों से महिलाएं और युवतियां चीखती हुईं प्लेटफार्म पर उतरीं। अधिकांश कोचों के गेट इन युवकों ने बंद कर लिए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस गेट खुलवा सकी और महिलाओं युवतियों को सुरक्षित उतारा। इस दौरान ग्वालियर से भी कई यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सके। युवकों के उपद्रव के चलते ट्रेन स्टेशन पर आधा घंटा खड़ी। इतना उपद्रव होने के बाद भी जीआरपी और आरपीएफ ने युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

रविवार को झांसी में सेना की भर्ती रैली थी। निजामुद्दीन जाने वाली ताज एक्सप्रेस के सभी कोचों पर भर्ती रैली से लौटने वाले युवकों ने झांसी स्टेशन पर ही कब्जा कर लिया। झांसी से रवाना होते ही इन युवकों ने ट्रेन में महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने यात्रियों के साथ मारपीट की। चूंकि इन युवकों ने झांसी में हंगामा किया था, इसलिए ताज रवाना होने के बाद झांसी रेलवे प्रबंधन ने ग्वालियर स्टेशन प्रबंधन को इसकी सूचना दे दी थी। ताज के ग्वालियर आने से पहले ही एरिया मैनेजर अनिल शर्मा, डीसीआई दीपक कसोटिया, सीएसपी डीवीएस भदौरिया, टीआई पड़ाव सोमसिंह रघुवंशी, जीआरपी थाना प्रभारी केएल राय और आरपीएफ अधिकारी दल-बल के साथ प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंच गए। झांसी के बाद कुछ स्टेशनों पर उपद्रवी युवकों ने यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने ही नहीं दिया। ट्रेन के ग्वालियर आने पर कई महिलाएं और युवतियां रोते और चीखते हुए प्लेटफार्म पर उतरीं। इस दौरान अधिकांश कोचों के गेट बंद थे। उपद्रवी युवक गेट नहीं खोल रहे थे। पुलिस ने जैसे-तैसे खिड़कियों पर लाठियां चलाईं और अंदर घुसने की धमकी दी तब युवकों ने कोचों के गेट खोले। पुलिस ने कई युवतियों को सुरक्षित उतारा।

झांसी से चढ़े बदमाशों ने सोनागिर के पास की चेन पुलिंग

राजधानी एक्सप्रेस में लूट

ग्वालियर स्टेशन पर खड़ी ताज एक्सप्रेस और यात्रियों की भीड़। फोटो:भास्कर

चाकू अड़ाकर यात्