10 दिन में दुरुस्त करें व्यवस्थाएं
ग्वालियर| जीवाजीयूनिवर्सिटी का निरीक्षण करने के लिए नैक की टीम चार जनवरी को ग्वालियर आएगी। टीम के आने की तारीख तय होने के बाद जेयू प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। रविवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कोर कमेटी के सदस्यों और विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि दस दिन में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। 24 दिसंबर को समीक्षा बैठक होगी। नैक के निरीक्षण को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन गंभीर है। इसके लिए जेयू ने डेढ़ दर्जन कमेटी बनाई हैं। कुलपति ने रविवार को कोर कमेटी के सदस्यों और विभागाध्यक्षों की बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। कुलपति ने निर्देश दिए कि विभागों में जो भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें दस दिन में पूरा कर लें। जेयू प्रशासन को उम्मीद है कि नैक से यूनिवर्सिटी को प्लस या प्लस ग्रेड पाने में कामयाब मिल सकती है।