- Hindi News
- सॉल्वर और दलालों की तलाश में लखनऊ भी पहुंची पुलिस
सॉल्वर और दलालों की तलाश में लखनऊ भी पहुंची पुलिस
ग्वालियर| पीएमटीफर्जीवाड़े की आखिरी कड़ी सॉल्वर की तलाश में पुलिस की एक टीम कानपुर के साथ लखनऊ में भी दबिश दे रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। पुलिस अफसरों को उम्मीद है कि इस दबिश में कुछ सॉल्वर और बड़े दलाल पकड़े जा सकते हैं।
एसआईटी ने शनिवार को मप्र में कानपुर से सॉल्वर लाने वाले दलाल वेटरनरी डॉ. अभिषेक सचान को गिरफ्तार किया था। अभिषेक ने जबलपुर वेटरनरी कॉलेज से डिग्री ली थी। इस दौरान ही वह फर्जीवाड़ा रैकेट से जुड़ गया था। वह कानपुर का रहने वाला है, इसलिए उसे सॉल्वर भी आसानी से उपलब्ध हो जाते थे। अभिषेक ने कानपुर के कुछ सॉल्वर और इनका इंतजाम कराने वाले दलालों के नाम-पते पुलिस को बताए हैं। ये नाम सामने आने के बाद एसआईटी की एक टीम कानपुर रवाना कर दी गई थी। पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि कानपुर में पुलिस के हाथ कुछ दलाल लग गए हैं और इन्होंने कुछ सॉल्वरों के नाम का भी खुलासा किया है। लखनऊ के कुछ सॉल्वरों के नाम भी पुलिस के सामने आए हैं और एक पुलिस पार्टी इनकी तलाश में लखनऊ भी भेजी गई है।
कुछ सूत्र हाथ लगे हैं
^कुछमहत्वपूर्ण सूत्र हाथ आए हैं। इस आधार पर सॉल्वर और दलालों की तलाश में दबिश दी जा रही है।\\\'\\\' वीरेंद्रजैन, एएसपी,एसआईटी प्रभारी