गिर्राजजी का शृंगार अौर सजा फूल बंगला
ग्वालियर| पुरानाहाईकोर्ट स्थित गिर्राज मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गिर्राज जी का विशेष शृंगार किया गया था। साथ ही मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। वैष्णव भजन मंडल के गायकों ने भजन सुनाए। भजन गायक कश्मीरी लाल खुराना ने रात श्याम सपने में आए भजन सुनाया। राजकुमार ने तेरे मोटे -मोटे नैन भजन सुनाया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चला।